आरएसएस कार्यकर्ताओं ने देवी के उपासकों को कराया फलाहार
एटा, मार्च 21 -- सकीट। शनिवार को कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कार्यकर्ताओ ने नवरात्र में व्रत रख रही सभी वर्ग समाज की महिला, पुरुष एवं बच्चो को फलाहार कराया। इस कार्यक्रम में करीब चार सौ महिला,पुरुष एवं बच्चो ने फलाहार ग्रहण किया। व्रत फलाहार कार्यक्रम के दौरान सुमित कुमार, जितेंद्र सिंह,खण्ड प्रचारक अंकित, ईशांत वार्ष्णेय, राजेश मिश्रा, विक्रम शाक्य, प्रियांशु शाक्य, चक्रपाणि, विपुल, बबिता वार्ष्णेय, चारु वार्ष्णेय, सरोज वार्ष्णेय, कंचन, सलोनी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.