देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून। आरएवी निजीकरण पर नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि कहा कि रक्षा अनुसंधान (आरएवी) विद्यालय ग्रामीणों, निम्न आय वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए सुलभ शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। संगठन का कहना है कि विद्यालय के निजीकरण से छात्रों और अभिभावकों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि अभिभावकों की मुख्य चिंता फीस बढ़ोतरी, किताबें महंगी होने आदि को लेकर है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ऐसे में मांगों पर गम्भीरता से विचार नहीं होने पर अभिभावकों के साथ सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.