हरदोई, अगस्त 27 -- कछौना। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कछौना निवासी अमरेंद्र सिंह को हरदोई जिले का पार्टी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। लखनऊ स्थित आरएलडी के प्रदेश कार्यालय से मनोनय पत्र जारी होने पर कस्बे में समर्थकों ने हर्ष जताया है। गुरुवार को आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मनोनयन पत्र जारी किया है। अमरेन्द्र सिंह ने कहा शीघ्र ही हरदोई जनपद में संगठन का विस्तार किया जाएगा। अमरेंद्र सिंह पूर्व में कछौना व्यापार मण्डल अध्यक्ष व आरएलडी के प्रोफेशनल मंच हरदोई के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...