नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीयू के राम लाल आनंद महाविद्यालय में 'भारत बोध और हिंदी पत्रकारिता: 200 वर्षों की यात्रा' विषय पर शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश उपस्थित रहेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संगोष्ठी के माध्यम से हिंदी पत्रकारिता की दो सदी की लंबी यात्रा को नए संदर्भों में स्मरण करेंगे। वहीं, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि यह संगोष्ठी छात्रों को हिंदी पत्रकारिता के स्वरूप को समझने के लिए एक नई दिशा और सोच देने में मदद करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.