रांची, फरवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच के छात्र मामलों के प्रभारी अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को मंच की राम लखन सिंह यादव कॉलेज इकाई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में विक्रम कुमार यादव को प्रभारी, सोनू राणा को अध्यक्ष, पिंटू कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष और प्रताप टोप्पो को महासचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा विकास कुमार यादव को वरीय उपाध्यक्ष, नितेश रजक, सक्षम कुमार व निशांत तिर्की को सचिव, सोनू साव व अजीत कुमार को संयुक्त सचिव, रोहित उरांव को कोषाध्यक्ष तथा अमनदीप टोप्पो को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित इकाई के सदस्यों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो से मुलाकात की। प्राचार्य ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.