रांची, अप्रैल 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। राम लखन सिंह यादव कॉलेज की लाइब्रेरी समिति की ओर से बुधवार को पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया गया। विषय डॉ भीमराव आंबेडकर की रचना 'वेटिंग फॉर ए वीजा' रहा। यह पुस्तक उनके जीवन के अनुभवों पर आधारित है, जो सामाजिक असमानता और भेदभाव के मुद्दों को उजागर करती है। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो ने की। पुस्तक की विस्तृत व्याख्या उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ आगा जफर ने की, जिसमें उन्होंने पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ स्मिता किरण टोप्पो ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।परिचर्चा में राजनीति विज्ञान, भूगोल व जंतु विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों की भागीदारी रही। विद्यार्थियों ने पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और स...