आरएलएसवाई कॉलेज में अंतर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट शुरू
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। राम लखन सिंह यादव (आरएलएसवाई) कॉलेज में मंगलवार को आरयू अंतर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका उद्घाटन आरयू के डीएसडब्ल्यू प्रो सुदेश साहू ने किया। उद्घाटन मैच में डोरंडा कॉलेज की टीम ने गोस्सनर कॉलेज को शिकस्त दी। वहीं, दूसरे रोमांचक मुकाबले में मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने पीपीके कॉलेज बुंडू को हरा दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ विष्णुचरण महतो ने कहा कि संस्थान युवा खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और सच्ची खेल भावना बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं। खेल प्रभारी डॉ दीपक प्रमाणिक ने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न कॉलेजों की टीमें पूरे दमखम के साथ भाग ले रही हैं और आगामी मैच भी बेहद रोमांचक होंगे।डॉ नीतू कुमारी, डॉ स्मिता किरण टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.