बगहा, मई 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय आरएलएसवाई कॉलेज के 7/25 एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी कैंपों के लिए कॉलेज के कई कैडेट्स का चयन किया गया है।कॉलेज के अंडर ऑफिसर सुधांशु का चयन आईजीबीसी एवं प्री-आरडीसी कैंप के लिए हुआ है। वहीं अंडर ऑफिसर अमित कुमार एवं कैडेट आरती कुमारी का चयन अरुणाचल प्रदेश के दिरांग में आयोजित होने वाले बेसिक माउंटेनियरिंग कैंप के लिए किया गया है। इसके अतिरिक्त कैडेट किशन एवं विवेक का चयन आईजीबीसी कैंप के लिए हुआ है। वहीं कैडेट अंकित कुमार, दीपांशु ठाकुर एवं महेश्वर नाथ तिवारी का चयन प्रतिष्ठित टीएससी कैंप के लिए किया गया है। कॉलेज के कुल 26 एनसीसी कैडेट्स ने 7 मई से 16 मई तक जवाहर नवोदय विद्यालय, ...