काशीपुर, फरवरी 27 -- काशीपुर। मंडलीय प्रबंधक (आरएम) संचालन और तकनीकी ने शुक्रवार को काशीपुर डिपो का निरीक्षण कर कर्मचारियों को काम करने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को मंडलीय प्रबंधक संचालन व तकनीकी पूजा जोशीकाशीपुर डिपो पहुंची। काशीपुर डिपो में आरएम ने रोडवेज के चालक और परिचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान संचालन में आ रही समस्याओं को जाना और उनके निस्तारण के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। इसके साथ वर्कशॉप में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने कार्यशाला में मौजूद डग के खराब होने की जानकारी दी। इससे पर आरएम ने तत्काल डग को सही करने के निर्देश दिए। यहां शेखरानंद पांडे, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल, सीनियर फोरमैन ग्रेड एक मोहम्मद यामीन आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.