लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- आरएम ज्ञानदायिनी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 की छात्रा आन्या वर्मा ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्र अरमान अंसारी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी माध्यम में प्रियम शुक्ला ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक राकेश वर्मा व प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करने और जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सम्मान बोर्ड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.