आरएमपीयू में 'मां-बेटी सम्मेलन' आज
अलीगढ़, जून 23 -- अलीगढ़। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में छात्राओं के समग्र विकास, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को ''मां-बेटी सम्मेलन'' का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं और उनकी माताओं के मध्य संवाद को सशक्त बनाना तथा परिवार एवं समाज में सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देना है। कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सम्मेलन में छात्राओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, करियर निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.