आरएमपीयू की दूसरी मेरिट जारी, 13 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया
अलीगढ़, जुलाई 9 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातक एवं परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है, जिसे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दूसरी मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 13 जुलाई से प्रारंभ होगी।कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी प्रतियों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को समयबद्ध तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी गई है, जिससे उनकी सीट सुरक्षित रह सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.