आरएमपीयू की छात्रा पीसीएस उत्तराखंड में चयन
अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा गरिमा राज सिंह ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह एवं कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गरिमा राज सिंह ने वर्ष 2025 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से एमए (राजनीति विज्ञान) की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वह अपने चयन के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.