आरएमपीएसयू में रचनात्मक लेखन कार्यशाला
अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा बुधवार को सृजनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन आयुष गौड़ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एएमयू की प्रो. सामी रफीक ने सृजनात्मक लेखन की विभिन्न विधाओं, लेखन-कौशल के विकास तथा प्रभावी अभिव्यक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को लेखन में मौलिकता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रश्मि सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को निखारने तथा उनकी साहित्यिक अभिरुचि को विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.