अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में 15 मार्च तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित शीला गौतम ऑडिटोरियम में दोपहर एक बजे होगा। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि एएमयू कुलपति प्रो. नजमा खातून होंगी। कमिश्नर संगीता सिंह के अलावा प्रो पंजा लीग व पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया के मुख्य सलाहकार व बॉलीवुड अभिनेता परवीन डबास और एशियाई आर्म रेसलिंग फेडरेशन की उपाध्यक्ष व अभिनेत्री प्रीति झंगियानी भी समारोह में शामिल होंगी। उद्घाटन के बाद टीम कैप्टनों का मार्च पास्ट, खिलाड़ियों की शपथ ग्रहण और विशेष सुपर मैच का प्रदर्शन होगा, जिसमें उत्तराखंड के अभिषेक रघुवंशी और उत्तर ...