आरएमएस हाईस्कूल ने छात्रा का एडमिट कार्ड रोका, डीसी से शिकायत
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- सोनारी स्थित आरएमएस हाईस्कूल बालिचेला प्रबंधन पर शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। जमशेदपुर अभिभावक संघ ने मामले में उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है। संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि आरटीई के तहत स्कूल में नामांकित छात्रा चांदनी कुमारी ने सत्र 2026-27 में आठवीं पास कर नौवीं में प्रवेश लिया है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन उससे पूरी फीस जमा करने का दबाव बना रहा है। फीस न जमा करने पर मंगलवार को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड रोक लिया गया। छात्रा की मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा और बर्तन साफ कर परिवार का गुजारा करती हैं। उन्होंने स्कूल से हर महीने केवल 20 प्रतिशत फीस लेने की अपील की थी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.