शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। पुवायां स्थित आरएमएल में इंस्टीट्यूट में शुक्रवार शाम बीएससी नर्सिंग में फोर्थ सेमेस्टर का छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरएमएल में अजय बीएससी नर्सिंग में फोर्थ सेमेस्टर का छात्र था। शुक्रवार की शाम अजय ने कमरें में छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। अजय बिहार के रोहतास अंतर्गत नई बस्ती का रहने वाला था।उसके कमरे में उसके साथ दो और छात्र रहते थे। शाम करीब चार बजे वह कमरे में अकेला बैठा था। इसी दौरान यकाएक उसने फांसी लगा ली। साथियों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चार बजकर 50 मिनट पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- आरएमएल में बीएससी के छात्र ने लगाई फांसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...