नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और आरएमएल अस्पताल में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी में सुपर स्पेशियलिटी कोर्स डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) की शुरुआत होगी। इसके लिए गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्वीकृति दे दी। नए सत्र में ही दोनों संस्थानों में दाखिला होगा। खास बात यह कि आरएमएल अस्पताल यह कोर्स संचालित करने वाला देश का छठा चिकित्सा संस्थान होगा। इससे आरएमएल अस्पताल में बच्चों के हृदय रोग के इलाज की सुविधाएं बढ़ेंगी। डॉक्टर बताते हैं कि देश में हर वर्ष एक लाख 80 बच्चे जन्मजात हृदय रोगों से पीड़ित होते हैं। इनमें से सिर्फ 25-30 हजार बच्चों को ही इलाज मिल पाता है। इसका बड़ा कारण सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों में बच्चों के हृदय रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। वहीं, निज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.