शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- पुवायां। आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में फ्रेशर्स व फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत और अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन वर्षा गोस्वामी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की बात कही। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत व अन्य प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में बीफार्म प्रथम वर्ष से अनुप्रिया मिस फ्रेशर और अमन मिस्टर फ्रेशर चुने गए। डी.फार्म से जाह्नवी व प्रशांत को यह खिताब मिला। विभिन्न श्रेणियों में मुस्कान, प्रियम, घौसिया, संदीप को रनर-अप और साहिल व रितिक कश्यप को बेस्ट परफॉर्मर घोषित किया गया। अंत में जलपान कराया गया। कार्यक्...