आरएमएल के विशेष ब्लॉक का संचालन जल्द शुरू हो : हाईकोर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने उच्च न्यायालय को बताया है कि आरएमएल में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए एनओसी जारी करने में आड़े आ रही 20 फायर सुरक्षा कमियों में से 17 ठीक कर दी गई हैं। अब महज तीन खामियां बाकी बची हैं। इन्हें भी जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि अब हॉस्पिटल के विशेष ब्लॉक के संचालन को हरी झंडी दे दी जाए। उच्च न्यायालय में दाखिल नई स्टेटस रिपोर्ट के मुताबिक फायर एनओसी के लिए शुरुआती अर्जी 16 जनवरी को डीएफएस को दी गई थी। फायर अधिकारियों ने 9 मार्च को भेजे पत्र में 20 कमियों की पहचान की थी। 5 अगस्त के डीएफएस पत्र में लंबित खामियों की संख्या घटकर तीन रह गई है। सीपीडब्ल्यूडी ने कहा कि उसने 7 अगस्त को डीएफएस पोर्टल पर अपडेटेड स्थिति के साथ दोबारा विचार करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.