नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की ओर से शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास फुट ओवर ब्रिज पर नवीनीकृत एस्केलेटरों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि आरएमएल अस्पताल व मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड के पास सड़क पर बने फुट ओवर ब्रिज और एस्केलेटर से मरीजों, बुजुर्गों व उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा ने बताया कि ये एस्केलेटर और फुट ओवर ब्रिज कॉमनवेल्थ खेलों के समय बनाए गए थे लेकिन तकनीकी कारणों से कुछ समय से बंद चल रहे थे। अब इन्हें पुनः चालू कर दिया गया है। इस मौके पर परिषद सदस्य अनिल वाल्मीकि, सरिता तोमर व सचिव राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.