नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में 194 वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 23 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे और चयन के बाद डॉक्टरों की तैनाती विभिन्न विभागों में की जाएगी। इससे डॉक्टरों की कमी कुछ हद तक दूर होने और मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी के अधिकांश सरकारी अस्पतालों की तरह आरएमएल भी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। यहां करीब एक चौथाई पद रिक्त हैं, जबकि ओपीडी में रोजाना लगभग साढ़े सात हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। स्टाफ की कमी के कारण उपचार व्यवस्था प्रभावित होती है। नई भर्ती के तहत 24 विभागों में डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। मेडिसिन और एनेस्थीसिया विभाग में 26-26, पीडियाट्रिक्स में 21, रेडियोलॉजी में 19, जनरल सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.