नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आरएमएल अस्पताल में रविवार को ब्रेन हेमरेज की शिकार एक 45 वर्षीय महिला के अंगदान से तीन लोगों को जीवन मिला। खास बात यह है कि महिला के अंगदान से मिला हृदय दिल्ली से एयर एंबुलेंस के जरिये एसजीपीजीआई लखनऊ ले जाया गया। जहां एक 44 वर्षीय महिला मरीज को हृदय प्रत्यारोपण किया गया। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यह एसजीपीजीआई की पहली हृदय प्रत्यारोपण सर्जरी है। उन्होंने पीड़ित परिवार द्वारा अंगदान के फैसले की भी सराहना की। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डोनर महिला को हेमरेज हो गया था। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन वह ब्रेन डेड हो गईं। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार को अंगदान के लिए प्रेरित किया। पीड़ित परिवार ने दुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.