पटना, जून 29 -- सड़क मरम्मत के कारण मंगलवार की रात दो बजे से बुधवार की सुबह पांच बजे तक आरएन सिंह मार्ग से राजेंद्रनगर जाने वाली सड़क पर वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इस रूट पर चलने वाले वाहनों को आरएन सिंह, बहादुरपुर पुल होते हुए कांटी फैक्ट्री रोड से गंतव्य स्थल तक जाना होगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मंगलवार की रात निर्धारित रूट के अनुसार ही यात्रा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...