बरेली, जून 3 -- आरएन टैगोर इंटर कॉलेज, बरेली की 25 छात्राओं को रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से बुधवार को साइकिल वितरित की गईं। इस अवसर पर सृष्टिपूर्ति फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय को आधुनिक लैंग्वेज लैब भी प्रदान की गई। क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता समाज के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला है। मुख्य अतिथि बरेली कैन्टोनमेंट बोर्ड की सीईओ तनु जैन ने कहा कि शिक्षा एवं तकनीकी संसाधनों का विस्तार समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सचिव शेखर यादव, डॉ. नीरज सक्सेना, नरेश मलिक, राजीव गुप्ता, एपी गोयल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय प्रांगण में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर की गई कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...