मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरएन कॉलेज हाजीपुर के प्राचार्य ने नौ दैनिक भोगी कर्मचारियों को हटा दिया है। प्राचार्य ने शुक्रवार को इसका पत्र जारी किया। प्राचार्य ने विवि के पत्र का हवाला देकर यह कार्रवाई की है। दैनिक भोगी कर्मचारियों को हटाए जाने पर बीआरएबीयू के महाविद्यालय दैनिक भोगी कर्मचारी संघ के सचिव अमूल्य कुमार ने कहा कि कॉलेज प्राचार्य ने मनमानी की है। जल्द ही कुलपति के साथ वार्ता की जाएगी। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई ते आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.