हाजीपुर, जुलाई 12 -- बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से संचालित रेड रन 5 किमी मैराथन को लेकर राज नारायण महाविद्यालय, हाजीपुर में कॉलेज स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। चयन के बाद 5 छात्र एवं 5 छात्राओं सहित कुल 10 प्रतिभागियों को जिला स्तरीय रेड रन मैराथन के लिए चुना गया। बताते चलें कि जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: रेड रन में रौशन और उषा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनितप्रतिभागियों का चयन प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल ने चयनित धावकों को बधाई देते हुए कहा कि रेड रन युवाओं में स्वास्थ्य चेतना, सामा...