चतरा, फरवरी 10 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के स्टेडियम में तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन महाविधालय के प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह, प्रो फखरुद्दीन अंसारी, प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो कुमारी मंजू सिंह, प्रो पूजा कुमारी, प्रोफेसर फहीम अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के मौके पर कबूतर उड़ा कर शांति और सद्भाव का संदेश देने का काम किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ किए जाने से पूर्व राष्ट्रीय गान का आयोजन किया गया। वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 मीटर के दौड़, 200 मीटर की दौड़, सुई धागा प्रतियोगिता में दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। फाइनल के लिए प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाए ...