मेरठ, मार्च 15 -- वेदव्यासपुरी स्थित आरएएफ 108 में शनिवार को मधुमक्खी पालन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट धन सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में रेनट्रोव नेचुरल्स की ओर से कराया गया। जवानों को मधुमक्खी पालन के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने मधुमक्खी पालन की तकनीकों और आर्थिक व पर्यावरणीय लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मधुमक्खियों के संरक्षण, छत्तों के प्रबंधन और शहद उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। बताया कि मधुमक्खियां कृषि उत्पादन बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। विनय कुमार शर्मा, शहाबुद्दीन अली अहमद व भारत कुमार और चिनु कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.