प्रयागराज, फरवरी 5 -- शांतिपुरम स्थित 101 रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में गुरुवार को स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलेट्स मेला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट मनीष कुमार भारती ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में मोटे अनाज से निर्मित विविध पौष्टिक व्यंजनों के स्टाल लगाए गए, जिनमें ज्वार लड्डू, बाजरा लड्डू, रागी लड्डू, ज्वार बर्फी, बाजरा हलवा, रागी खीर, ज्वार-चना दाल बड़ा आदि व्यंजन प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर उपस्थित जवानों एवं उनके परिवारजनों ने मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद लिया। इसी क्रम में वाहिनी के कमांडेंट मनीष कुमार भारती ने मिलेट्स के पोषण संबंधी लाभों पर प्रकाश डालते हुए दैनिक आहार में मोटे अनाज को शामिल करने, संतुलित भोजन अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.