प्रयागराज, अप्रैल 9 -- 101 रैपिड एक्शन फोर्स शांतिपुरम में गुरुवार को शौर्य दिवस गौरव एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कमांडेंड मनीष कुमार भारती समेत अधिकारियों व जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद कमांडेंट ने क्वार्टर गार्ड में सलामी ली। उन्होंने सभी कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष सैनिक सम्मेलन भी हुआ। साथ ही वाहिनी परिसर में जवानों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता भी कराई गई। भोजनालय में बड़े खाने का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी हरिओम सागर, उप कमांडेंट बलबीर सिंह, यज्ञ कुमार सिंह, नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...