अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित 104 बटालियन आरएएफ परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कमांडेंट विनोद कुमार ने किया। इस दौरान अधिकारियों व जवानों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। कमांडेंट ने वाहिनी के सभी कार्मिकों व उनके परिवारीजनों को शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे और सद्भाव को बनाए रखने का संदेश दिया। होली मिलन के अवसर पर कैंपस का माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। जवानों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की बधाई दी। कैंप परिसर में रह रहे परिवारों और बच्चों में भी भारी उत्साह देखा गया। इसमें वाहिनी के राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान व उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...