आरएएफ कैंप में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- फाफामऊ। शांतिपुरम स्थित 101 रैपिड एक्शन फोर्स के कैंप में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी हरिओम सागर की देखरेख में किया गया। इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा के विधिवत पूजन, हवन के साथ ही बल के कार्यों में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों का भी पूजन किया गया। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश चन्द्र सिंह, उप कमांडेंट नितिन कुमार, अच्छेलाल सिंह यादव, सहित अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बीएचईएल में हर्षोल्लास से मनाई विश्वकर्मा जयंती यह भी पढ़ें- Gangapar News: विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा यह भी पढ़ें- रामानंद इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.