आरएएफ अफसरों ने प्रस्तावित मुख्यालय की जमीन देखी
वाराणसी, सितम्बर 4 -- चौबेपुर, संवाद। राजवारी एयरपोर्ट (भंदहां) की जमीन 49.91 एकड़ जमीन पर 91वीं बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का मुख्यालय बनाने का प्रस्ताव है। इस सिलसिले में गुरुवार को आरएएफ के अधिकारी यहां पहुंचे। उन्होंने मौका-मुआयना किया। प्रस्तावित मुख्यालय की जमीन पर काबिज किसानों से उन्होंने पूछताछ की। उनके अभिलेखों की पड़ताल की। इससे लोगों में मुआवजे की आस जगी है। बता दें कि बटालियन ने वर्षों पहले जमीन पर बाड़बंदी की थी। ब्रिटिश काल में बारूद उतारने के लिए उस जमीन पर एयरपोर्ट बनाया गया था। गुरुवार को रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट विवेक कुमार, डिप्टी कलक्टर (माल) अंजली कुमार, अरविंद त्रिपाठी, महेंद्र गुप्त, विजय बहादुर सिंह, दिनेश यादव, राधेश्याम यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.