नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली। आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.6 लाख करोड़ रुपये के बाजार से उधार लेने के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इसमें से 1,40,000 करोड़ रुपये तक की राशि पूंजीगत लाभ कर छूट वाले बॉन्ड, घरेलू ऋणपत्र, रुपये में सावधि ऋण एवं बाह्य वाणिज्यिक उधार जारी करके जुटाई जा सकती है। उधारी कार्यक्रम के तहत लघु अवधि के ऋण एवं वाणिज्यिक पत्र के माध्यम से 10,000-10,000 करोड़ रुपये तक की राशि भी जुटाई जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.