लखनऊ, अप्रैल 3 -- ए डिवीजन लीग लखनऊ, संवाददाता। दो दिवसीय ए डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल के पहले दिन शुक्रवार को अखिल इंफ्रा के खिलाफ आरईपीएल क्रूसेडर्स की टीम 76.4 ओवर में 184 रन बनाकर सिमट गई। स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरईपीएल क्रूसेडर्स की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र 24 रन के योग पर शीर्षक्रम के दो विकेट गिर गये। शाश्वत पांडेय ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एस कृष्णा ने 50 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन लौटने को विवश कर दिया। जवाब में दिन का खेल का खेल खत्म होने तक अखिल इंफ्रा ने बिना विकेट खोए एक रन बना लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.