धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से सातवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा चल रही है। कई स्कूलों में जैसे-तैसे परीक्षा ली जा रही है। गुरुवार को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी धनबाद रीना कुमारी परीक्षा का जायजा लेने के लिए बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद पहुंची। वार्षिक परीक्षा के संबंध में जानकारी ली। शिक्षकों की उपस्थिति की जांच के साथ-साथ प्रोजेक्ट इंपैक्ट के आलोक में विद्यालय में रचनात्मकता का निर्देश दिया। प्रयास कार्यक्रम के तहत नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं आनेवाले सत्र के पहले ही नामांकन के लिए समेत अन्य टास्क दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...