देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को हुआ। इसमें सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें इंजी. अनूप कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष, अजय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, चन्द्रपाल गुप्ता सचिव, विनोद माणिक वित्त सचिव, बद्री कुमार निर्विरोध संयुक्त सचिव चुने गये। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसमें प्रांतीय महासचिव आरपी सोनकर, मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता, मंडल सचिव देवेन्द्र चौधरी, मंडल संयुक्त सचिव अजय कुमार गोड़, मंडल उपाध्यक्ष शिवा सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.