नई दिल्ली, मार्च 27 -- आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को कहा कि उसने प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल को तलब किया है। निगम ने पटना-टाटानगर वंदे भारत ट्रेन में दी गई पैकेट दही में कीड़े पाए जाने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। निगम की यह कार्रवाई रेल मंत्रालय की फटकार के बाद हुई है। इसके अलावा मंत्रालय ने न केवल भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) और सेवा प्रदाता, कृष्णा एंटरप्राइजेज दोनों पर भारी जुर्माना लगाया और अनुबंध समाप्त करने का भी निर्देश दिया। निगम ने एक बयान में कहा कि आईआरसीटीसी ने पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए अमूल की दही की गुणवत्ता के बारे में मिली शिकायतों को बहुत गंभीरता से लिया है। इसमें बताया गया कि उसने न केवल लाइसेंसधारी और अमूल पर भारी जुर्माना लगाया, बल्कि अनुबंध समाप्त करने और ट्रेन के लाइसेंसधारी को ब्ल...