मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरनगर। आरइडी विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार के द्वारा कर्मचारी और उसके परिवार पर की गई आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी को लेकर मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने आरइडी कार्यालय को बंद करते हुए कार्य बहिष्कार किया। उधर सीडीओ ने एसोसिएशन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं इस मामले में डीएम ने संज्ञान लेते हुए एक्सईएन को तलब किया है। विकास भवन में तृतीय तल पर स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में सुमित कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार के द्वारा सुमित कुमार और उनके परिवार पर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी की गई। जिसके विरोध में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन क...