बिजनौर, जून 2 -- नगीना। बिजनौर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में नगीना के सेंट मैरी स्कूल में आयोजित 16 वर्ष तक की बालिकाओं की जिला बास्केटबाल चैंपियनशिप में आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल बुन्दकी ओवरऑल चैंपियन बना। डीडीपीएस बिजनौर के मनस्वी राइजिंग स्टार तथा सेंट मैरी स्कूल नगीना के आराध्य सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की आर्निका को मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर चुना गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेंट मैरी स्कूल नगीना के प्रिंसिपल फादर साइजू,प्रबंधक फादर अनूप,एडमिस्ट्रेटर फादर नितिन,फादर विजय ने किया। यह भी पढ़ें- आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल नजीबाबाद बना बास्टकेटबॉल चैंपियन प्रतियोगिता का परिणाम बिजनौर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव योगेश्वर त्यागी ने बताया कि 16 वर्ष तक की बालिकाओं की एक दिवसीय प्रथम यूथ बिजनौर ...