आरआर पब्लिक स्कूल में हुआ टीकाकरण
बिजनौर, अप्रैल 27 -- नूरपुर। स्योहारा रोड पर स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में सरकारी निर्देशों के अनुरूप कक्षा एक के विद्यार्थियों को डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस तथा कक्षा पांच एवं दस के लिए टेटनस एवं डिप्थीरिया का टीकाकरण कराया गया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संपन्न टीकाकरण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय गंधर्व के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी सीमा भारद्वाज व प्रतिभा यादव द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच के बाद टीके लगाए गए। टीकाकरण के बाद बच्चों को कुछ समय तक निगरानी में रखा गया। टीकाकरण में 120 छात्र छात्राओं ने टीकाकरण में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियानों में सभी शिक्षकों व अभिवावकों से सक्रिय भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.