सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा पंडित में सोमवार की रात कुछ लोगों ने आरआरसी सेंटर में घुसकर तोड़फोड़ की है। दूसरे दिन की सुबह मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को होने पर पुलिस को तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग है। मंगलवार शाम को पुलिस को दिए तहरीर में ग्राम प्रधान मरियम खातून पत्नी राज अली ने बताया है कि गांव में एक तरफ सरकारी धन से निर्मित आरआरसी सेंटर का गेट तोड़कर सोमवार रात किसी समय को अज्ञात लोगों द्वारा अंदर प्रवेश किया गया और वहां बने पार्टिशन वॉल (दीवार) को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका मलबा कुछ बाहर और अंदर के हिस्से में गिरा हुआ है। ग्राम प्रधान ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि प्राप्त तहरीर से घटना की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.