हमीरपुर, अप्रैल 17 -- बिवांर/मौदहा। बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम लदार में गांव के आरआरसी सेंटर के अंदर शुक्रवार की सुबह फांसी पर लटके युवक का शव और वहां खड़ी नई बाइक देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के मोबाइल व अन्य कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थानाक्षेत्र बिवांर के ग्राम लदार में गांव के बाहर आरआरसी सेंटर है। शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव सेंटर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका था। वहीं एक नई बाइक खड़ी थी। नजारा देखकर सवेरे खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- बहन की ससुराल में संदिग्धावस्था में फंदे से लटका मिला युवक घटना की खबर फैलते ही आरआरसी सेंटर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बिवांर पुलिस ने मौके पर ...