कानपुर, अप्रैल 18 -- सरवनखेड़ा संवाददाता। ग्रामीण अंचल में कचरा अपशिष्ट प्रबंधन की पहल फेल होती नजर आ रही है। कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए गए एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) कई गांवों में बेमतलब साबित हो रहे हैं। सरवनखेड़ा ब्लॉक के ज्यूनिया गांव में यह सेंटर गांव से काफी दूर रतवा मार्ग में बना दिया गया हैं। इसके बाद उसको ताले में बंद कर दिए गया हैं। यहां पर आरआरसी सेंटर शोपीस बनकर रह गया है। यहां घनी आबादी बसी है। अनुमानित एक क्विंटल कचरा प्रत्येक दो दिन के अंतर पर निकलता है। ग्रामीणों का कहना है कि दो साल पहले आरआरसी सेंटर बनाने के बाद उसमें ताला जड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- आरआर सेंटर पर लगा ताला जिससे उसका उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। विवश होकर लोगों को कूड़ा-कचरा खुले में फेंकना पड़ रहा है। इससे गांव में गंदगी पसरी रहती है। आर...