गाजीपुर, जून 7 -- गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर की प्रियंका सिंह पुत्री स्व: रतनेश सिंह ने आरआरबी (रीजनल रूरल बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर) पीओ के पोस्ट पर चयनित हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव में खुशी की लहर की दौड़ गयी। सोमवार को गांव पहुंची प्रियंका को ग्रामीणों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा प्रियंका का चयन गांव सहित क्षेत्र के छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। शुरुआती शिक्षा गाजीपुर से ही हुई। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई किया। प्रियंका ने बताया कि मेरे सफल होने में गुरुजन, माता पिता और बड़े पिता मटरू सिंह का योगदान रहा है। स्वागत करने में राज्य कर्मचारी संयुक्त संघ के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, नागेश सिंह, दीपक सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...