मुंगेर, अगस्त 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और सबौर के बीच विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता ने दी।

विशेष ट्रेन का संचालन उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 08601 रांची सबौर परीक्षा स्पेशल 03, 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20 एवं 21 अगस्त 2026 (कुल 15 ट्रिप) को रांची से शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे सबौर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08602 सबौर रांची परीक्षा स्पेशल 04, 05, 06, 07, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 एवं 22 अगस्त 2026 (15 ट्रिप) को सबौर से सुबह 9:50 बजे खुलकर उसी दिन रात 10:45 ...