प्रयागराज, सितम्बर 26 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने एनटीपीसी पूर्व-स्नातक भर्ती 2025 की सीबीटी-2 परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपने प्रश्नपत्र और उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर 30 सितंबर की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन दावा किया जा सकेगा। प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपये और बैंक शुल्क देना होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर बैंक शुल्क काटकर राशि वापस कर दी जाएगी। परीक्षा 17 सितंबर को हुई थी। भर्ती में कुल 3058 पद हैं, जिनमें आरआरबी प्रयागराज के 303 पद शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...