आरआरबी एएलपी सीबीटी-टू में 4453 चयनित
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती-2025 के दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-टू) का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 4453 अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) के लिए अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। इनकी अगली परीक्षा 30 अक्तूबर को होगी। आरआरबी ने परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी किया है। अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 62.92, ओबीसी का 58.50, ईडब्ल्यूएस का 41.83, एससी का 38.43 और एसटी का 35.71 रहा। पूर्व सैनिकों का कटऑफ 44.21 है। भर्ती में कुल 10,970 पद हैं। प्रयागराज आरआरबी के तहत उत्तर मध्य रेलवे में 508 और उत्तर रेलवे में 80 पद हैं। यह भी पढ़ें- आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट CBT 2 का रिजल्ट जारी, 10970 पदों पर भर्ती; ऐसे करें चेक पूर्व सैनिकों के लिए 59 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.