नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए पदों में बढ़ोतरी की है। केंद्रीयकृत रोजगार सूचना के तहत पहले अधिसूचित 11127 रिक्तियों को बढ़ाकर अब 14627 कर दिया गया है। यानी 3500 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं। बोर्ड ने 10 नवंबर को संशोधन पत्र जारी कर संशोधित रिक्तियों का ब्योरा और जानकारी दी है। बोर्ड के अनुसार यह बढ़ोतरी विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे से प्राप्त अतिरिक्त रिक्तियों की मांग के आधार पर की गई है। शेष सभी नियम व शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। बिहार से जुड़े तीन बोर्डों में कुल 2351 पद हैं। इसमें पटना में 153, मुजफ्फरपुर में 342 और रांची में 1856 पद शामिल हैं।रेलवे एएलपी जोनवाइज वैकेंसी 2026अहमदाबाद भर्ती बोर्ड: पश्चिम रेलवे: अनारक्षित: 210, अनुसूचित जाति: 78, अनुसूचित जनजाति: 39, अन्य पिछड़ा वर्ग: 139, आर...